दो हफ्ते..बॉक्स ऑफिस पर गोलमाल अगेन का धमाल..200 करोड़ पर टिकी निगाहें
गोलमाल अगेन अजय देवगन के करियर की सबसे स्पेशल फिल्म बन गई है। फिल्म 100 करोड़ के कल्ब में तो 4 दिन के अंदर के शामिल हो गई थी लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि फिल्म 200 करोड़ कल्ब में जाकर ही मानेंगी। जी हां फिल्म 2 सप्ताह में पूरे 185 करोड़ की कमाई कर चुकी है।
फिल्म दर्शकों को इतनी पसंद आ रही है कि दर्शक फिल्म देखने दुबारा भी सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं। फिल्म सिंगल थियेटर में भी धूम मचा रही है।हालांकि अब भी अजय देवगन 200, 300, 400 और 500 करोड़ कमाई करने वाले स्टार्स से काफी पीछे हैं लेकिन आंकड़ों की मानें तो गोलमाल अगेन जल्द ही 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी।

अजय देवगन की अबतक सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म सिंघम रिटर्न्स थी। जिसका रिकॉर्ड गोलमाल अगेन ने तोड़ दिया है।वहीं 'गोलमाल अगेन' 100 करोड़ क्लब में पहुंचने वाली अजय की 7वीं और सबसे तेज फिल्म है।
गोलमाल अगेन अजय देवगन की पहली फिल्म होगी जो 200 करोड़ का आंकड़ा पार करेगी।


Click it and Unblock the Notifications