लड़कियो पर बिफरी जया सावंत
आइटम गर्ल राखी सावंत की मां जया सावंत को बिग बॉस 3 से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। बिग बॉस से निकाले जाने पर जया सावंत काफी नाराज है। जया सावंत का कहना है कि शो से निकाले जाने के लिए लड़किया जिम्मेदार है।
जया का कहना है कि शो की महिला प्रतिभागियों ने उनके साथ काफी बुरा बर्ताव किया है। उन्होने जया के सामने अंग्रेजी में ही बात किया जबकि वे जानते थे कि जया को अंग्रेजी नहीं आती है। यही नहीं उन्होने जया का मजाक भी उड़ाया।
जया का यह भी कहना था कि शो में पुरूष प्रतिभागियों ने उनके साथ अच्छा बर्ताव किया जबकि महिला प्रतिभागियों ने काफी बुरा बर्ताव किया। उन्हे सबसे ज्यादा परेशानी तनाज करीम से हुई।
जया सावंत तनाज करीम बिग बॉस 3 राखी सावंत bigg boss 3 jaya sawant rakhi sawant reality show tanaaz karim


Click it and Unblock the Notifications