..................... girls hostel Actress Parul Gulati shares Get Ready With Me Video and get trolled - Hindi Filmibeat

शॉर्ट्स की जिप बंद करना भूल गई ये हीरोइन, कैमरे के आगे बंद की, तो लोग बोले...!

Parul Gulati

पंजाबी हसीना पारुल गुलाटी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। बॉलीवुड से लेकर पंजाबी फिल्मों तक में अपनी पहचान बनाने वाली पारुल ना सिर्फ अपने काम बल्कि अपने हॉट लुक की वजह से भी चर्चा में रहती हैं।

हाल ही में 'गर्ल्स हॉस्टल' ओटीटी सीरीज के सीक्वल में नजर आए पारुल गुलाटी 'p.o.w.बंदी युद्ध के' साथ ही और 'हक से' वेब सीरीज में भी अपने अभिनय का लोहा मनवा चुकी हैं। पारुल गुलाटी का मानना है कि रिजेक्शन को झेलना आसान बात नहीं है। हालांकि वे ये भी मानती है कि आपकी मेहनत के साथ-साथ किस्मत भी बहुत जरूरी है, अगर आपकी अच्छी किस्मत है और आप मेहनती है तो आप किसी भी मुकाम पर पहुंच सकते हैं। लेकिन आज हम इस पंजाबी हसीना के काम की नहीं बल्कि उनके हॉट लुक की बात कर रहे हैं।

पारुल गुलाटी ने पहली बार इंस्टाग्राम पर 'गेट रेडी विद मी' (GRWM) वीडियो बनाया। वे लोला इंडिया इवेंट म्यूजिकल फेस्टिवल में जाने के लिए रेडी हो रही थीं। इस दौरान उन्होंने अपने फैंस के सामने कपड़ों को चयन करने और अपने लुक पर बात की। पारुल एक ब्रालेस क्रॉप टॉप में नजर आई जो बैकलेस था और स्ट्रिप्स से बंधा हुआ था। इस शाइनिंग और कलरफुल टॉप की तारीफ करते हुए पारुल ने कहा कि यह एक दम परफेक्ट टॉप है, इस तरह की म्यूजिकल इवेंट के लिए लिए। लेकिन उन्हें समझ में नहीं आ रहा कि इस टॉप के साथ मैचिंग क्या करें?

इस दौरान पहले वह एक ऑरेंज ट्राउजर दिखाती हैं जो कि उनके लुक पर सूट नहीं करता तो इसके बाद एक व्हाइट शॉर्ट्स दिखाती हैं जो कि इस टॉप के साथ परफेक्ट मैच करता है।कुछ सेकंड बाद वीडियो में देखते हैं कि पारुल ने शॉर्ट्स पहनी हुई है लेकिन इसी बीच वे कैमरे के आगे ही शॉर्ट्स की जिप बंद करती नजर आईं। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने नी लेंथ तक लॉन्ग ब्राउन बूट और क्रीम कलर का श्रग पहना था। अपने इस कंप्लीट लुक के बाद उन्होंने इवेंट की कुछ फोटोज पोस्ट की।

लेकिन कैमरे के आगे जिप बंद करने को लेकर फैंस उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। यहां तक कि एक फैन ने यह भी कह दिया कि 'मैंने कुछ नोट किया, हे भगवान मैं अंधा ही अच्छा था। कुछ फैंस उनके टॉप की तारीफ भी कर रहे हैं तो कुछ उनके ओवरऑल लुक की तारीफ कर रहे हैं। वहीं कुछ फैंस उन्हें सलाह देते हुए कोई उन्हें बाल खुले रखने की सलाह दे रहा है तो कोई उन्हें बैली पर पियर्सिंग कराने की सलाह दे रहा है। आपको बता दें पारुल ने ये वीडियो पोस्ट करते हुए बताया कि इन्होंने पहली बार इस तरह का जीआरडब्ल्यूएम वीडियो बनाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X