शाहिद के पीछे पड़ीं लड़कियाँ
अभी कुछ दिन पहले इमरान की शर्ट लड़कियों ने फाड़ी थी अबकी बार लड़कियाँ शाहिद की बनियाइन उतारवाने के पीछे पड़ गयीं। शाहिद ने बनियाइन तो नहीं उतारी पर लड़कियों ने उनकी बॉडी देखने के लिये वैनिटी वैन तक उनका पीछा किया।
शाहिद कपूर, परमीत शेट्टी द्वारा निर्देशित यशराज बैनर की फिल्म की शूटिंग के लिए बैंकॉक में थे। जहाँ पर काफी सारी भारतीय लड़कियाँ शूटिंग देखने आयीं थीं। शाहिद को समंदर से निकलते हुए एक गीत शूट करना था। समंदर से निकलते हुए उन्होने बनियाइन और शार्ट्स पहन रखा था।
वहाँ मौजूद भारतीय लड़कियों ने उनसे बनियाइन उतारने के लिए कहा पर शाहिद काफी संकोची स्वभाव के हैं। उन्होने बनियाइन नहीं उतारी। लड़कियाँ भी जिद्दी थीं, उन्होने शूट के बाद भी शाहिद का पीछा उनकी वैनिटी वैन तक किया।
लड़कियों से बचने के लिए शाहिद ने खुद को वैनिटी वैन में बंद कर लिया। सेक्योरिटी गार्ड्स के द्वारा लड़कियों को हटाये जाने के बाद ही शाहिद वैन से बाहर निकले।


Click it and Unblock the Notifications