गर्लफ्रेंड ने करी धुआंधार चाटों की बरसात, ये स्टार दे रहा था गर्लफ्रेंड को धोखा, देखें वीडियो

Micheal Clarke

फिल्मी दुनिया हो या क्रिकेटर की दुनिया हो सितारे अक्सर ऐसी गलतियां कर जाते हैं जब उन्हें सबके सामने शर्मसार होना पड़ता है। यूं तो पार्टनर को धोखा देना, चीटिंग करना या एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर आम बात है लेकिन जब इसका खुलासा होता है तो कई बार सरेआम खामियाजा भी भुगतना पड़ सकता है। हाल ही में एक इंटरनेशनल सेलिब्रिटी के साथ कुछ ऐसा ही वाकया हुआ है। हम बात कर रहे हैं ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के एक्स कैप्टन माइकल क्लार्क की। माइकल क्लार्क क्रिकेट की दुनिया का जाना माना नाम है। हाल ही में माइकल एक नई मुसीबत में फंस गए हैं क्योंकि उनकी गर्लफ्रेंड ने उन पर बेवफाई का आरोप लगाया है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें क्लार्क की गर्लफ्रेंड जेड यारब्रॉट को शर्टलेस क्लार्क को कई बार थप्पड़ मारते देखा जा सकता है।

रिपोर्टों के अनुसार, क्लार्क की लवर ने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पर अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड पिप एडवर्ड्स के साथ रात बिताने का आरोप लगाया है, जिसके कारण बड़े पैमाने पर सार्वजनिक विवाद हो गया है।

जेड ने 17 दिसंबर को क्लार्क के उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड पिप एडवर्ड्स के साथ कई मैसेजेस को देखा। लड़ाई तब शुरू हुई जब दोनों 10 जनवरी को नूसा में एक बीच के रेस्तरां में खा-पी रहे थे।

इसके बाद देर रात को इंटरनेट पर एक वीडियो सामने आया, जहां लोगों ने जेड को क्लार्क को थप्पड़ मारते हुए वीडियो रिकॉर्ड किया, जबकि माइकल ने उनके खिलाफ सभी आरोपों से इनकार किया।

वीडियो में, क्लार्क को जेड को यह विश्वास दिलाने के लिए अपनी सात वर्षीय बेटी का नाम लेते हुए देखा जा सकता है कि उसने कुछ भी गलत नहीं किया है, लेकिन गुस्से में जेड बात करने के मूड में नहीं थी।

वीडियो में माइकल अपनी और अपनी बेटी की कसम खाते नजर आए।

यह पहली बार नहीं है जब क्लार्क अपनी पर्सनल लाइफ में कठिन दौर से गुजर रहे हैं। इससे पहले, क्लार्क ने 2019 में काइली क्लार्क से अपने तलाक के लिए सुर्खियां बटोरीं थी, जिसमें क्लार्क ने कथित तौर पर उन्हें 300 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया था, जो क्रिकेट में सबसे महंगे तलाक में से एक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X