गर्लफ्रैंड हो तो बेबो जैसी
बेबो यानि करीना कपूर जिससे प्यार करतीं है उसकी खुशी के लिए हमेशा कुछ न कुछ करती रहतीं है। जब उनका रिश्ता शाहिद के साथ था तब भी वे कुछ न कुछ अनोखा करने के लिए चर्चा में रहती थी। अब उनकी जिंदगी में सैफ है तो बस सब कुछ सैफ के लिए।
दोनों का करियर शीर्ष पर चल रहा है। लगातार मिली कामयाबी का सेलिब्रेशन तो होना ही चाहिए। करीना ने सैफ के परिवार के साथ थोडा सेलिब्रेशन किया और अब सैफ के साथ एकांत में समय बिताने के उन्हें अपने साथ अमरीका ले गईं जहां सैफ का 39वां जन्मदिन और अपने प्यार का दूसरा सालगिरह मनाया।
अगर याद हो तो पिछले साल सैफ के जन्मदिन पर करीना ने मुम्बई में एक शानदार पार्टी दी थी। उसके बाद सैफ करीना को इटली घुमाने ले गए थे। इस बार करीना सैफ के साथ अकेले में सेलिब्रेशन करना चाहती थी। अमरीका में उनके एकांत में कोई दखल देने नहीं जाएगा।
वैसे अगले महीने करीना का जन्मदिन (21 सितम्बर) भी आने वाला है। अब देखना है कि सैफ बेबो को क्या सरप्राइज देने वाले है।


Click it and Unblock the Notifications