दिल्ली मेट्रो में खुली ब्रा पहने आई लड़की के वीडियो ने मचाया बवाल, देखे वायरल Video

delhi metro girl viral video

Delhi Metro Girl Viral Video: दिल्ली मेट्रो के एक कोच में बेहद 'छोटे कपड़ों' में सफर कर रही एक लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर बेहद तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में बेहद 'छोटे कपड़ों' वाली ये लड़की दूसरी महिला यात्रियों के साथ में मेट्रो कोच के अंदर बैठी हुई नजर आती है। बाद में वह खड़ी होकर वहां से चली जाती है। कुछ लोग इस महिला की तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए इसकी तुलना टीवी कलाकार उर्फी जावेद से कर रहे हैं। दरअसल उर्फी भी इसी तरह के अपने कपड़ों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं।

सोशल मीडिया पर यह मामला ट्रॉप ट्रेंड में आने के बाद दिल्ली मेट्रो को भी इस मामले पर बयान जारी करना पड़ा। डीएमआरसी ने सोमवार शाम जारी बयान में कहा, 'डीएमआरसी अपने यात्रियों से सभी सामाजिक शिष्टाचार और प्रोटोकॉल का पालन करने की उम्मीद करती है जो समाज में स्वीकार्य हैं।'

बयान के मुताबिक, ''यात्रियों को ऐसे किसी भी गतिविधि में शामिल नहीं होना चाहिए या ऐसा कोई पहनावा नहीं पहनना चाहिए जिससे दूसरे यात्रियों की संवेदनाएं आहत हों।'' दिल्ली मेट्रो ने कहा कि डीएमआरसी का संचालन और रखरखाव अधिनियम में 'अभद्रता' को धारा 59 के तहत दंडनीय अपराध के रूप में सूचीबद्ध करता है।

डीएमआरसी ने बयान में कहा, ''हम अपने सभी यात्रियों से अपील करते हैं कि वे मेट्रो जैसी सार्वजनिक परिवहन प्रणाली में यात्रा करते समय कृपया मर्यादा बनाए रखें। हालांकि, यात्रा करते समय कपड़ों की पसंद जैसे मुद्दे एक व्यक्तिगत मुद्दा है और यात्रियों से अपेक्षा की जाती है कि वे एक जिम्मेदार तरीके से अपने आचरण को स्व-विनियमित करें।''

बता दें कि यह वीडियो आग की तरह फैल रहा था। कई लोग इसकी आलोचना कर रहे थे तो कई इसकी चुटकी भी ले रहे थे। यहां तक की महिलाएं भी उसके ड्रेस को देखकर हैरान थीं। सोशल मीडिया पर कई लोग इसपर तंज कस रहे थे। कुछ इसपर कार्रवाई की भी मांग कर रहे थे। लोग दिल्ली मेट्रो के नियमों की याद दिला रहे थे। वे उसके कपड़ों की तुलना उर्फी जावेद से कर रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X