OUCH.. 'घायल वन्स अगेन' में दिखा सलमान खान का 'किक' स्टंट!
[गपशप] आज सनी देओल की फिल्म 'घायल वन्स अगेन' सिनेमाघरों में लग गई है। फिल्म की ओपनिंग ठीक ठाक रही है। बहरहाल, 26 सालों के बाद सनी देओल एक बार फिर अजय मेहरा बनकर हमारे सामने हैं। भरपूर एक्शन और ढ़ाई किलो के हाथ के साथ..
फिल्म में सनी देओल ने जमकर एक्शन सीन्स दिए हैं। लेकिन कहीं न कहीं शायद आज के युवा ऐसे एक्शन सीन से दूर भागते हैं, जो आपको सच्चाई से कोसों दूर लगते हैं। ऐसी ही एक सीन इस फिल्म में भी है।
REVIEW: सनी देओल 'घायल वन्स अगेन'..
जहां गुंडा सनी देओल का पीछा कर रहा होता है। सनी कार में होते हैं.. सामने रेलवे ट्रैक है.. एक ओर से ट्रेन आ रही है.. पीछे से विलेन की कार.. ट्रेन बिल्कुल सामने है.. बिल्कुल सामने.. लेकिन ऐसे में भी सनी कार लेकर रेलवे ट्रैक पार कर जाते हैं.. ट्रेन उनकी कार को छूती हुई निकल जाती है।
हम्मम.. वैसे यह सीन देखते ही आपको सलमान खान की फिल्म 'किक' का सीन याद आ जाएगा। जहां सलमान खान साइकिल लेकर रेलवे ट्रैक क्रॉस करते हैं। साइकिल पीछे रह जाती है और वह ट्रैक के दूसरे पार होते हैं।
हमें ये सीन कुछ हजम नहीं हुआ.. न किक के समय हुआ था, न अभी। बहरहाल, यहां देखते हैं क्यों देखें सनी देओल की घायल वन्स अगेन-


Click it and Unblock the Notifications


