मैं यूरोप में शादी कर रहा हूं'

अपनी दूसरी पत्नी सबाह गलादारी के बारे में सामी ने कहा, "इस्लामिक विवाह कानून के तहत तकनीकी तौर पर वह कभी मेरी पत्नी रही ही नहीं। यदि उसे पत्नी मान भी लिया तो मुझे मेरा धर्म तीसरी शादी की इजाजत देता है।" उन्होंने कहा, "मैं जीवन के सबसे खराब दिनों से गुजर रहा था तब मुझे रोया का साथ मिला। वह मुझसे बहुत प्यार करती हैं। मैं भी उससे बहुत प्यार करता हूं। वह मेरी मां का भी बहुत सम्मान करती हैं। मेरी पिछली पत्नियां ऐसा नहीं करती थीं। वह मेरे बेटे अजान को भी बहुत प्यार करती हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications