जेनेलिया ने पंडीत से करवाया कांट्रेक्ट साइन

इस बात से जेनेलिया परेशान हुई थी कि अब वो अपनी आने वाली फिल्म 'रॉक द शादी' के सेट पर उन्होंने पंडित से कांट्रेक्ट साइन करवा लिया है कि वह शादी के सीन के दौरान पूरी सावधानी रखेगा और मीडिया से कोई बात नहीं करेगा।
एकता कपूर की फिल्म रॉक द शादी एक मस्ती भरी फिल्म है। जिसकी शूटिंग शादी के मण्डप में ही हुई है। इस फिल्म में जेनेलिया के साथ अभय देओल काम करेंगे और यह पंजाबी शादी पर आधारित फिल्म है।
इतना ही नहीं एकता ने तो पंडित से लिखवा लिया कि वह मीडिया से बात नहीं करेगा। साथ ही जेनेलिया की शादी वाले फोटो और फुटेज भी लीक नहीं हो पाए इसका भी पूरा ध्यान रखा जाएगा। एकता भी यह नहीं चाहती कि जेनेलिया को फिल्म के बाद या आगे चलकर किसी तरह की तकलीफ हो।


Click it and Unblock the Notifications