गजिनी में असिन की जगह जेनेलिया थी!

अब फिल्म गजिनी को मिली अपार सफलता से जेनेलिया को बेचैनी जरूर हो सकती है। यही नही इस फिल्म में पहले कंगना रनाउत और आएशा टाकिया को भी लेने पर विचार चल रहा था पर अंतत जिया खान को ले लिया गया।
सूत्रों के अनुसार फिल्म के निर्माताओं ने पहले ही असिन को लेने पर सहमति बना ली थी लेकिन उस समय असिन के साथ तारिखों की समस्या आई। जब असिन की ओर से कोई सहमति नही मिली तब जेनेलिया को लेने की बात हुयी। जेनेलिया ने तीन चार दिन तक आमिर के साथ शुटिंग भी की। पर उस दौरान आमिर को लगा कि शायद लोग उनकी जोड़ी को पसंद न करें क्योकि जेनेलिया और इमरान खान की जोड़ी जाने तु या जाने ना से बन रही थी।
तभी असिन ने फिल्म में काम करने की सहमति दे दी। फिर उसके बाद से असिन ने जेनेलिया की जगह ले ली। उसके बाद क्या हुआ यह तो हम सब जानते है।
खैर जाने तु या जाने ना से भी जेनेलिया का प्रवेश धमाकेदार हुआ पर इसका ज्यादा फायदा इमरान खान को मिला।


Click it and Unblock the Notifications