जेनेलिया ने क्रिसमस घोष के साथ मनाया
फिल्म अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा ने इस बार क्रिसमस अपनी फैमिली या अपने ब्वायफ्रेंड रीतेश देशमुख के साथ नहीं मनाया। जेनेलिया क्रिसमस की रात अपनी फिल्म चांस पे डांस के निर्देशक केन घोष के साथ थीं। ना, ना अपने दिमागी घोड़ों की लगाम खींचिए।
जेनेलिया का अपने ब्वायफ्रेंड रीतेश को छोड़ने का कोई इरादा नहीं है। ना ही वो क्रिसमस की रात घोष के साथ सेलिब्रेट कर रहीं थीं। जेनेलिया क्रिसमस की रात अपनी फैमिली पार्टी छोड़ कर फिल्म 'चांस पे डांस' देखने केन के घर पर पहुंची थीं। केन ने क्रिसमस की रात ही फिल्म के वीडियो संपादन का काम पूरा किया था।
घोष संपादित फिल्म को अभिनेता शाहिद कपूर और अभिनेत्री जेनेलिया को दिखाना चाहते थे लेकिन उस वक्त शाहिद मुंबई में नहीं थे, ऐसे समय में उन्होंने जेनेलिया को फोन किया। घोष ने कहा, "आप अनुमान लगाएं, तब क्या हुआ होगा? क्रिसमस की रात संपादित फिल्म को देखने के लिए जेनेलिया तैयार हो गईं। मुझे विश्वास नहीं था कि क्रिसमस की रात वह यहां आएंगी क्योंकि यह उनके घर के लिए बेहद महत्वपूर्ण दिन था।"
घोष ने कहा कि वह खुद भी क्रिसमस के दिन अपने परिवार के साथ वक्त गुजारना चाहते थे लेकिन फिल्म को संपादित करने की अंतिम तिथि गुरुवार को ही थी इसलिए उन्होंने क्रिसमस की रात में भी काम किया। उन्होंने कहा कि जेनेलिया ने भी निर्माण दल का हिस्सा बनकर काम किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications