जेनेलिया ने रानी को पछाड़ा

कोला कोला कंपनी के प्रचार में रानी मुखर्जी को लिया गया था पिछले एक साल से रानी इसके सभी प्रचारों में दिखाई दे रही थी पर अब उनकी जगह जेनेलिया को ले लिया गया है। इस कंपनी ने रानी के साथ अपनी संविदा खत्म कर दी है।
फिल्म जाने तु या जाने के सुपरहिट होने के बाद जेनेलिया युवा वर्ग में काफी लोकप्रिय हो गई है। इसलिए कंपनी चाहती थी कि युवाओं को प्रभावित करने के लिए उन्हें इस प्रचार में लिया जाए।
वैसे भी रानी की बढती उम्र और फ्लाप होती फिल्मों ने उनका प्रभाव कम कर दिया है। अब दोनों में तुलना की जाए तो किसी एक को प्रमुखता नही दी जा सकती है लेकिन समय बदलने के साथ हर किसी का समय चला जाता है।


Click it and Unblock the Notifications