जेनेलिया-इमरान की दोस्ती कायम!

जेनेलिया डिसूजा ने कहा कि हमारे बीच कोई लड़ाई नही हुई है हम अभी भी एक दूसरे के अच्छे दोस्त है। जेनेलिया फिल्म हुक या क्रुक में जॉन अब्राहम के साथ काम कर रही है।
इमरान खान काफी सालों से प्रेमिका अवंतिका का साथ निभा रहे है। इमरान और जेनेलिया की फिल्मी जोड़ी हिट होने के बाद लोगो की उम्मीदें काफी बढ गई थी।
पर जेनेलिया ने कहा कि हम एक दूसरे के काफी अच्छे दोस्त है। हमेशा एक दूसरे के सम्पर्क में रहते है। वैसे भी जेनेलिया ने इससे पहले जो भी हिंदी फिल्म की थी सब फ्लाप रही थी। इमरान ने उनके करियर को सफल बनाया तो जेनेलिया को उनका शुक्रगुजार रहना चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications