..................... Genelia Dsouza says its not right time for marriage | जेनेलिया और रितेश की प्रेम कहानी को समझना है मुश्किल - Hindi Filmibeat

जेनेलिया और रितेश की प्रेम कहानी को समझना है मुश्किल

Ritesh Geneliya
बॉलीवुड में रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा की प्रेम कहानी को समझना मुश्किल है। रितेश जहांमीडिया वालों के सामने अपने प्यार का इजहार खुले आम कर रहे हैं वही चुलबुली जेनेलिया का कहना है कि अभी मैं शादी नहीं करने वाली हूं जब भी मैं शादी करूंगी आप सबको पता चल ही जाएगा।

जी हां मीडिया में इस बात की चर्चा जोरों पर है कि रितेश और जेनेलिया 4 फरवरी को शादी के बंधन में बंध रहे हैं। रितेश ने तो अपने प्यार को मीडिया के सामने एक्सेप्ट भी कर लिया है यहां तक कि यह भी कह दिया कि हमारे घर वालों को भी इससे कोई ऐतराज नहीं है। मैं जल्द ही शादी करना चाहता हूं।

भई ये तो रही रितेश की बात अब उनकी गर्लफ्रेंड क्या कहती है यह भी हम आपको बता देते हैं ये कहती है कि मैं अपनी शादी की बात आप सबको बता दूंगी लेकिन यह सही समय नहीं है। जब सहीं समय आएगा तो मैं खुशी से सबसे पहले अपनी शादी की एनाउंसमेंट आप सबके सामने कर दूंगी।

जेनेलिया और रितेश का रिश्ता बॉलीवुड में काफी पुराना हो चुका है इनके बीच कभी हां तो कभी ना होती ही रहती है। इनकी फर्स्ट फिल्म के साथ ही इन्हें कुछ कुछ हो गया था। इस फिल्म के बाद इनकी अगली फिल्म मस्ती आयी। इसमें भी इन्हें लोगों ने काफी पसंद किया। इस फिल्म के बाद फरवरी में इनकी एक और फिल्म पर्दे पर आ रही है इस फिल्म का नाम है तेरे नाल प्यार हो गया यह कॉमेडी बेस्ड लव स्टोरी है जिसमें आप इन दो लव बर्ड्स को चहकते देख सकते हैं।

लेकिन शादी को लेकर रितेश की हां और जेनेलिया की ना सुनकर तो हम यही कह सकते हैं कि इनकी प्रेम कहानी है मुश्किल जिसे ना जाने कब समझा जा सकेगा। पहले तो ये खुद को दोस्त बताते रहे हैं और आज जब रितेश ने शादी का इजहार कर दिया है तो जेनेलिया इस बात से इंकार कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X