जेनेलिया का 'पप्पू डांस' प्रेम

फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने बताया, "जेनेलिया को इस बात का अंदाजा है कि 'पप्पू कांट डांस साला' के डांस स्टेप ने उन्हें काफी लोकप्रियता दिलाई है। यही कारण है कि 'लाइफ पार्टनर' की शूटिग के दौरान उन्होंने कोरियोग्राफर बास्को सीजर से उस स्टेप को 'तेरी मेरी ये जिंदगी' गाने में भी डालने की जिद कर दी।"
सूत्र ने कहा, "हर आदमी हैरान था लेकिन सीजर को जेनेलिया की बात माननी पड़ी और अगले पल फिल्म के नायक फरदीन खान और अन्य कलाकार उस डांस स्टेप पर काम करते नजर आए। "
'तेरी मेरी ये जिंदगी' गाने के बारे में बताते हुए निर्देशक रुमी जाफरी ने कहा कि जेनेलिया और फरदीन ने फिल्म में नवविवाहित जोड़े की भूमिका निभाई है और हनीमून के दौरान दोनों पर यह गाना फिल्माया गया है।
'लाइफ पार्टनर' में जेनेलिया और फरदीन के अलावा प्राची देसाई और तुषार कपूर ने भी काम किया है। यह फिल्म 14 अगस्त को प्रदर्शित हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications