जेनेलिया का कोई वेलैटाइन नहीं!

By Staff

Genelia D Souza
जहां सब वैलेंटाइन डे का बेसब्री से इंतजार करने में लगे है वही जेनेलिया उस दिन काम करने में मस्‍त रहेंगी क्‍योंक‍ि उनकी जिंदगी में अभी किसी का प्रवेश नही हो पाया है।

फिल्‍म जाने तु या जाने ना से युवाओं के दिलों की धड़कन बनेन वाली जेनेलिया के दिल की धड़कन कोई नही बन पाया है। इ‍सलिए जेनेलिया उस दिन को अपने काम में बिता देंगी।

जेनेलिया की अभिनय प्रतिभा से सभी प्रभापित हुए है यहां तक कि अमिताभ ने भी उनकी प्रशंसा के पुल बाधे। वैसे तो जेनेलिया ने दक्षिण की फिल्‍मों से अपना अभिनय शुरू किया था।

तमिल फिल्‍म संतोष सुब्रहमणियम और तेलगू फिल्‍म शषिरेखा परिनयम में काम करने के बाद तो जेनेलिया रातोरात दक्षिण की सुपरस्‍टार बन गई है।

खैर जेनेलिया अभी तक अकेली है पर बीच में खबर उड़ी थी कि अभिनेता रितेश देशमुख के साथ उनका रोमांस चल रहा है पर उस बात में भी कोई दम नजर नही आया।

फिलहाल जेनेलिया हिंदी फिल्‍म इटस माई लाइफ और तेलगू फिल्‍म बोमारिल्‍लू के हिंदी रिमेक में काम करने में व्‍यस्‍त है इसलिए वैलेंटाइन में अकेलापन ज्‍यादा परेशान नही करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X