भज्जी की सफलता के पीछे गीता की मोहब्बत
अवार्ड लेने के बाद भज्जी ने इस कामयाबी का श्रेय अपनी मम्मी को दिया और कहा कि यह अवार्ड मां के नाम। लंबे अरसे से कामयाबी की प्रतिक्षा कर रहे हरभजन सिंह के चेहरे पर एक कातिलाना मुस्कान थी। जिसे देखकर गॉसिप का बाजार गर्म हो गया है।
कहा जा रहा है कि भज्जी की इस सफलता के पीछे जितनी उनकी मेहनत और मां की दुआ है उतनी ही किसी और की प्रार्थनाएं भी है। लोगों का कहना है कि भज्जी के मु्श्किल दिनों में उनकी सबसे करीबी मित्र और तथाकथित प्रेमिका गीता बासरा हमेशा उनके साथ थीं। हरभजन बिना गीता के कहीं जाते भी नहीं थे, गीता ही थीं जिन्होंने भज्जी का मनोबल गिरने नहीं दिया। यहां तक की गीता बासरा के एडशूट और फैशन शो के दौरान हरभजन दर्शक दीर्घा में बैठे दिखायी देते थे तो वहीं भज्जी की नेट प्रैक्टिस के दौरान गीता को घंटो स्टेडियम में बैठकर हरभजन को चीयरअप करते देखा गया है। यही नहीं पिछले दिनों हरभजन को लंदन में भी कई रेस्टोरेंट में गीता के साथ देखा गया है।
वैसे अगर यह सच है तो वाकई में गीता के साथ और प्यार से भारत का चमकता सितारा हरभजन वापस अपनी रफ्तार पा चुका है, वैसे हरभजन के फार्म में लौटने से गीता ने उन पंडितों को भी गलत साबित कर दिया है जिन्होंने कहा था कि जब से गीता हरभजन की लाईफ में आयीं है तब से हरभजन का बुरा वक्त चल रहा है यानी कि गीता, भज्जी के लिए अनलकी है।
फिलहाल भज्जी की वापसी टीम इंडिया के लिए वरदान साबित हो सकती है अगर गीता की मुहब्बत से भारत का होनहार फिरकी जादूगर अपनी लय में रहता है तो हर भारतीय की ओर से हम यही दुआ मांगते है कि यह साथ कभी ना छूटे और यूं ही दोनों की मोहब्बत परवान चढ़ती जाये।


Click it and Unblock the Notifications












