[गपशप] कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि भज्जी जल्दी ही लंबे समय से रही गर्लफ्रेंड गीता बसरा से 29 अक्टूबर को शादी कर सकते हैं। लेकिन अब सुनिए कहानी में ट्विस्ट। गीता के कुछ करीबी सूत्रों ने बताया कि शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। उनका परिवार लंदन से जल्द ही आने वाला है।
लेकिन हाल ही में भज्जी के एक करीबी ने बताया कि मीडिया में चल रही शादी की तारीख की चर्चा बिलकुल गलत है। हरभजन और उनके परिवार ने शादी कोई तारीख तय नहीं की है। यहां तक की शादी के कार्ड भी प्रिंट नहीं हुए हैं।
भज्जी टीम इंडिया के साथ दक्षिण अफ्रीका से सीरीज की तैयारी में लगे हैं। ये सीरीज 27 अक्टूबर तक चलेगी। अब ये क्या झोल है किसी की समझ में नहीं आया। देखिए उनकी कुछ तस्वीरें -
शादी की तैयारी
भज्जी और गीता सात साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं हालांकि कोई भी इस रिलेशनशिप को स्वीकार नहीं कर रहा था।
सचिन ने किया विश
हाल ही में गीता की फिल्म सेकंड हैंड हस्बैंड रिलीज़ हुई जिस पर सचिन ने भी विश किया।
द ट्रे्न से शुरूआत
गीता बसरा ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत साल 2006 में की। हालांकि रुपहले पर्दे पर उन्हें कोई बड़ी कामयाबी नहीं मिल सकी
29 को शादी?
29 अक्टूबर को दोनों विवाह बंधन में बंधेंगे। सूत्रों के अनुसार ये शादी फगवाड़ा में होगी। ऐसी खबरें थीं!
हर वक्त साथ
पिछले महीने खत्म हुए आईपीएल-8 में मुंबई इंडियन्स के हर मैच में हरभजन सिंह को चीयर करने स्टेडियम में मौजूद थीं।
कभी नहीं किया कुबूल
दोनों ने कभी इस रिलेशनशिप को नहीं कबूला था। वर्ल्ड कप 2015 के दौरान भी हरभजन और गीता की शादी की खबरें सामने आईं थीं।
मूवी डेट
सचिन और उनकी पत्नी के साथ मूवी डेट इंजॉय करते भज्जी और गीता बसरा।
शाहिद की शादी
PHOTOS--->[शाहिद की शादी में पकड़े गए सलमान, ऐश्वर्या ने किया तगड़ा गॉसिप!]


Click it and Unblock the Notifications