DHAMAKA: तो 'हेट स्टोरी 3' एक्ट्रेस के साथ.. डेब्यू करेंगे ये टीवी सुपरस्टार!
टीवी स्टार का फिल्मों में आना कोई नई बात नहीं है। ताजा बात करें तो टीवी के सुपरस्टार गौतम रोडे आने वाली फिल्म 'अक्सर-2' के साथ बॉलीवुड डेब्यू करने वाले हैं। खैर, इस फिल्म के लिए अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

हाल ही में गौतम रोडे को टीवी शो सूर्यपूत्र कर्ण में देखा गया था, इस शो में वह काफी अलग तरह के लुक में दिखे थे। लेकिन अब गौतम ने अपना लुक पूरी तरह से बदल लिया है और फिल्म में धमाकेदार एंट्री के लिए तैयार हैं।
PICS: इन्हें अमिताभ बच्चन ने कहा था- 'सेक्सी'.. अब दिखती हैं इतनी ग्लैमरस!
बता दें, अक्सर में इमरान खान, उदिता गोस्वामी मुख्य किरदारों में थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी। जबकि 'अक्सर 2' के लिए जरीन खान को फाइनल कर लिया गया है। जहां जरीन खान 3 एक्टर्स के साथ रोमांस करती दिखेंगी।
अक्सर 2 का निर्देशन अनंद महादेवन की करेंगे, जिन्होंने पहली फिल्म बनाई थी। फिल्म में एस श्रीसंत का कैमियो होगा। खैर, मेनलीड एक्टर का नाम अभी तक रिवील नहीं किया गया है। गौतम रोडे की बता करें तो सीरियल सरस्वतीचंद्र से यह टीवी के सुपरस्टार बन चुके हैं और इनकी गजब की फैन फॉलोइंग है।


Click it and Unblock the Notifications