गौरी ने शाहरूख को कुछ नहीं दिया!
शाहरूख खान और गौरी खान की जोड़ी बॉलीवुड की दमदार जोडि़यों में गिनी जाती है। आज तक उन दोनों की जोड़ी में कोई खटास देखने को नहीं मिली है। दोनों एक दूसरे से बहुत प्यार करते है।
जब एक दूसरे को उपहार देने की बात आती है तो शाहरूख का कहना है कि आजतक शाहरूख ने ही गौरी को उपहार दिए है। गौरी ने उनको अभी तक कुछ भी नहीं दिया है।
फरहा खान के शो तेरे मेरे बीच में शाहरूख ने बताया कि जब गौरी से शाहरूख पूछते है कि उन्होने अभी तक उनके लिए कुछ उपहार क्यों नहीं खरीदा तो उनका कहना होता है कि तुम्हे मैं अपनी जिंदगी का सबसे तोहफा यानि की मैं तुम्हारे साथ हूं तो और फिर और कोई तोहफा बचा ही नहीं है।
तो लगता है कि दोनों के बीच प्यार के साथ खींचतान भी चलती रहती है तो कहा जा सकता है कि प्यार में नोकझोंक भी जरूरी होता है।


Click it and Unblock the Notifications