सनी लियोन की 'लैला ओ लैला..'.. शाहरूख, गौरी खान ने किया कमेंट!

शाहरूख खान और गौरी खान ने सनी लियोन के गाने लैला ओ लैला की जमकर तारीफ की। बता दें, यह गाना आगामी फिल्म रईस से है।

By Neeti

फिल्म 'रईस' अपने ट्रेलर से तो सुर्खियां बटोर ही रही है.. लेकिन फिलहाल शाहरूख खान नहीं, बल्कि सनी लियोन की 'लैला ओ लैला' चर्चा में छाई हुई है। हाल ही में गाने से सनी का हॉट लुक शेयर किया गया है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है।

sunny leone

इस गाने पर बात करते हुए सनी लियोन ने कहा कि शाहरूख खान और गौरी खान ने गाने को काफी पसंद किया है। सनी ने बताया, मैंने शाहरूख खान और गौरी खान को आमिर खान की दिवाली पार्टी में देखा था। तो मैं उनके पास गई और मैंने पूछा कि गाना कैसा लगा। शाहरूख ने कहा-शानदार.. वहीं, गौरी ने कहा कि गाना बहुत ही अच्छा है और सनी शानदार दिख रही हैं।

शाहरूख खान ने किया REJECT.. फिल्म में ऋतिक रोशन हुए फाइनल!

सनी लियोन ने माना कि शाहरूख, गौरी के कमेंट्स से उन्हें बेहद खुशी हुई। सनी ने कहा कि गौरी खान की तारीफ काफी मायने रखती है। मुझे लगता है गौरी और शाहरूख झूठी तारीफ नहीं करेंगे।

हम्म्म.. फिलहाल तो सभी को गाना रिलीज होने का इंतजार है। इससे पहले भी सनी लियोन ने काफी हिट आइटम नंबर्स दिये हैं। लिहाजा, काफी उम्मीद है कि यह भी धमाकेदार होने वाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X