शाहरूख के चलते एक बार फिर गौरी ने की प्रियंका की इंसल्ट
शाहरूख खान इन दिनों गौरी खान और प्रियंका चोपड़ा की बीच आटे की तरह पिस रहे हैं। उनकी पत्नी गौरी शाहरूख और प्रियंका के रिश्तों को लेकर मीडिया में आ रहीं खबरों से काफी परेशान हैं। अब एकबार फिर उनका गुस्सा प्रियंका चोपड़ा पर मकाऊ में आयोजित 'जी सिने अवार्ड्स' के दौरान उतरा। जी हां एकबार फिर प्रियंका को शाहरूख के साथ रोमांस करने की वजह से अपमानित होना पड़ा।
दरअसल इस अवॉर्ड फंक्शन को प्रियंका और शाहरुख ने होस्ट किया। इसके लिए शुक्रवार की रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक दोनों साथ ही थे। शाहरुख की पत्नी गौरी भी उन्हें कंपनी देने के लिए यहीं थीं। दोनों कलाकार कोरियोग्राफर श्यामक डावर के साथ डांस स्टेप्स की रिहर्सल कर रहे थे। गौरी और श्यामक आपस में बात कर रहे थे।
तभी प्रियंका वहां पहुंचीं और गौरी को हैलो कहते हुए उन्होंने हाथ आगे बढ़ाया। गौरी ने बड़ी सफाई से उन्हें नजरअंदाज किया। इसके बाद क्या था प्रियंका भी बातचीत खत्म होते ही शाहरुख के साथ रिहर्सल पूरी करने चली गईं।
कहीं ऐसा तो नहीं है गौरी ने शाहरूख के साथ 3 बजे रात तक रूकने के चलते प्रियंका को इस तरह इगनोर किया हो। इ ससे पहले भी गौरी ने प्रियंका की इंसल्ट की थी और आज इस तरह इतने बड़े अवार्ड फंक्शन में। पता नहीं प्रियंका को शाहरूख के चलते और कितने इंसल्ट और झेलने हैं।


Click it and Unblock the Notifications