अगर शाहरुख ख़ान की जिंदगी में कोई और महिला आती तो क्या करतीं गौरी? सालों पहले किया था मजेदार खुलासा

शाहरुख ख़ान अपनी पहली फिल्म के बाद से ही लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं और पिछले तीन दशकों से ये सिलसिला लगातार जारी है। एक दौर ऐसा भी था जब हर एक्ट्रेस 'रोमांस के बादशाह' शाहरुख ख़ान के साथ स्क्रीन शेयर करना चाहती थी। लेकिन, इससे शाहरुख ख़ान की पत्नी गौरी ख़ान परेशान हो गईं थी।

गौरी ख़ान खासकर तब परेशान हो जाती थीं, जब अक्सर लोग उनसे पूछते थे कि अगर शाहरुख की ज़िंदगी में कोई और महिला आई तो वो क्या करेंगी। 2015 में 'कॉफी विद करण' के पहले सीजन में करण जौहर से गौरी ख़ान ने इस बारे में खुलकर बात की थी।

gauri-khan-once-admitted-of-being-worried-if-shah-rukh-khan-finds-another-women

दरअसल, करण जौहर ने इस दौरान उनसे और सुजैन ख़ान से पूछा था कि कि अगर उनके पति को कोई और महिला अच्छी लगती है तो वो क्या करेंगी। गौरी ख़ान ने तब करण जौहर से कहा था, 'पहले तो जब कोई मुझसे ऐसे सवाल करता है तो मुझे बहुत चिढ़ होती है। मैं हमेशा भगवान से प्रार्थना करती हूं कि अगर उन्हें कोई और मिल जाती है, तो मुझे भी कोई और बेहतर, गुड लुकिंग शख्स मिल जाएगा।'

सुजैन ख़ान, गौरी ख़ान के इस जवाब से अपनी हंसी नहीं रोक पाई थीं। वहीं, करण जौहर भी ठहाके लगाकर हंसने लगे थे। इसमें कोई शक नहीं है कि शाहरुख ख़ान और गौरी ख़ान बॉलीवुड के सबसे खास कपल में एक हैं और दोनों का Sense Of Humor कमाल का है।

दोनों इस पीढ़ी के लिए किसी मिसाल से कम नहीं हैं। शाहरुख ख़ान हमेशा कहते हैं कि वो अपनी पत्नी से बेहद प्यार करते हैं। प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो किंग ख़ान के फैंस उनकी अगली फिल्म 'पठान' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में वो दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम के साथ नज़र आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X