रेखा की प्रशंसक हैं गौहर खान

By Staff

Gauhar Khan
मॉडल से अभिनेत्री बनीं गौहर खान से जब यह पूछा गया कि उनका पसंदीदा कलाकार कौन है तो उन्होंने रेखा का नाम लिया।

गौहर ने कहा कि वैसे तो वह किसी एक कलाकार की प्रशंसक नहीं हैं लेकिन रेखा उन्हें इसलिए पसंद हैं क्योंकि उन्होंने अपने करियर के दौरान बहुआयामी चरित्र वाली भूमिकाएं की हैं और उनका व्यक्तित्व भी खासा आकर्षक है।

गौहर आने वाली फिल्म 'रॉकेट सिंह-सेल्समैन ऑफ द इयर' में रणबीर कपूर के साथ एक छोटी सी भूमिका में दिखेंगी।

गौहर ने कहा, "रेखा काफी सम्मानित महिला हैं। वह किसी भी माहौल में खप सकती हैं। उन्होंने अपनी फिल्मी भूमिकाओं के साथ भरपूर न्याय किया है। साथ ही उनका कपड़े पहनने का सलीका भी बहुत उम्दा है।" गौहर ने कहा कि वह एक साथ कई कलाकारों की खूबियों को अपने अंदर समाहित करना चाहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X