ALERT: ना दबंग.. ना सिंघम.. इस धमाकेदार सीक्वल के लिए हो जाएं तैयार!
अनुराग कश्यप फैंस के लिए खुशखबरी.. जी हां चर्चित फिल्म 'गैंग्स ऑफ वसेपुर' की तीसरी कड़ी पर भी काम शुरू हो चुका है। ज़ीशान कादरी एक बार फिर लोगों का दिल जीतने को तैयार हैं। ज़ीशान ने पटकथा पर काम शुरू कर दिया है।
ज़ीशान कादरी ने गैंग्स ऑफ वासेपुर की पटकथा लिखी थी, जिसके लिए उन्होंने काफी तारीफें बटोरी थीं। साथ ही ज़ीशान फिल्म में डेफिनिट भाई बने थे। ताजा खबर यह है कि गैंग्स ऑफ वसेपुर की तीसरी कड़ी के निर्देशक भी ज़ीशान ही होगें। और इस फिल्म का नाम होगा- 'गैंग्स ऑफ वसेपुर 1.5'
''शाहरूख तो फ्लॉप हो ही चुके हैं.. आमिर की 'दंगल' भी डूबेगी....''
ज़ीशान के अनुसार, यह फिल्म ना ही गैंग्स ऑफ वसेपुर की सीक्वल होगी.. ना ही प्रीक्वल.. यह उन दोनों फिल्मों के बीच की होगी। लिहाजा, इसे गैंग्स ऑफ वसेपुर 1.5 कहा जाएगा। इस फिल्म की स्टोरीलाइन काफी अलग होगी।
गैंग्स ऑफ वसेपुर के दोनों ही भाग दर्शकों को बहुत पसंद आए थे और केवल 10 करोड़ में बनी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट थी।
यहां जानें आने वाले सालों में किन किन फिल्मों का आना है सीक्वल-


Click it and Unblock the Notifications

