Opps PIC: गब्बर अक्षय कुमार की यह तस्वीर कहीं न देख लें उनके फैंस
[गपशप] अक्षय कुमार यूं तो बॉलीवुड के गंभीर और एक्शन हीरो में गिने जाते हैं। हालांकि उनकी कॉमेडी के भी उनके फैंस कायल हैं। लेकिन अक्षय कुमार की एक ऐसी तस्वीर हमारे हाथ लगी है, जिसे शायद अक्षय खुद भी हमेशा के लिए मिटा देना चाहें।
इस तस्वीर में अक्षय अकेले भी नहीं है। उनके साथ हैं कई फिल्मों में उनके को-स्टार रह चुके सैफ अली खान। जी हां, अक्षय और सैफ कई फिल्मों में साथ साथ दिखे हैं। लिहाजा, लगता है यह उसी समय की किसी फिल्म के लिए फिल्माया गया था। जहां दोनों केले के पत्ते में डांस करते नजर आ रहे हैं।
Opps PIC: शाहरूख खान और रणबीर शायद इस तस्वीर को मिटा देना चाहें
यह तस्वीर तो हम देख कर भी नहीं देखना चाहते हैं। बहरहाल, उम्मीद है अक्षय कुमार और सैफ अली खान भी इस तस्वीर को हमेशा के लिए मिटा देना चाहेंगे। और हां.... करीना कपूर खान तक तो यह तस्वीर बिल्कुल ही नहीं पहुंचनी चाहिए। है कि नहीं......
विशेष नोट- बॉलीवुड की और भी रोचक खबरें सीधे मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications




