#JustIn: 2017 का सबसे मज़ेदार सीक्वल...8 दिसंबर 2017 को LOCK!
2017 सीक्वल फिल्मों के नाम रहने वाला है और अब एक और सीक्वल फिल्म का अनाउंसमेंट हो चुका है। फैन्स भोली और चूचा को स्क्रीन पर वापस देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।
2017 की मज़ेदार फिल्मों की लिस्ट में एक और फिल्म शामिल हो चुके हैं। फरहान अख्तर की एक्सेल इंटरटेनमेंट ने फुकरे के सीक्वल की डेट अनाउंस कर दी है।
और 8 दिसंबर को एक बार फिर इनका कन्फ्यूजन और बेवकूफी आपको हंसाने वाली है। फिल्म की स्टारकास्ट वही है - रिचा चड्ढा, वरूण शर्मा, पुलकित सम्राट और अली फज़ल।

गौरतलब है कि फुकरे लोगों के लिए सरप्राइज़ कॉमेडी थी। किसी को अंदाज़ा नहीं था कि फिल्म इतनी बढ़िया निकलेगी। वहीं भोली पंजाबन का धाकड़ अंदाज़ और चूचा के सपनों ने सबका दिल ही जीत लिया था।
इसलिए जब फैन्स को पता चला कि फिल्म का अगला पार्ट भी आ रहा है तो सब काफी एक्साइटेड हो गए। फिल्म 8 दिसंबर को रिलीज़ हो रही है और सलमान खान की टाइगर ज़िंदा है से पहले, लोगों को एक और सीक्वल देखने को ंमिलेगा।
पढ़िए 2017 की सीक्वल स्पेशल लिस्ट-
fukrey pulkit samrat richa chaddha varun sharma sequel फुकरे सीक्वल रिचा चड्ढा पुलकित सम्राट वरूण शर्मा


Click it and Unblock the Notifications