#Bold: फोन सेक्स, एक्स को किस...बॉयफ्रेंड-बाथरूम...प्रियंका ने कुछ नहीं छोड़ा
प्रियंका चोपड़ा जब से हॉलीवुड गई हैं थोड़ी बोल्ड हो गई हैं। कम से कम उनकी बातों से तो ऐसा ही लग रहा है। और लगता है कि कॉफी विद करण पर उन्होंने सेक्स और एक्स छोड़कर और कोई बात नहीं की।
कहते हैं कि एक बार इंसान थोड़ा खुल जाए तो फिर खुल ही जाता है। कॉफी विद करण के लेटेस्ट एपिसोड में प्रियंका चोपड़ा के साथ करण जौहर ने कुछ ऐसा ही किया है।
कम से कम इस लेटेस्ट एपिसोड के टीज़र को देखकर तो यही लगता है कि करण जौहर ने प्रियंका चोपड़ा के सारे बेडरूम सीक्रेट खोलकर रख दिए हैं। हालांकि प्रियंका ने जवाब सारे दिए बस भगवान से मनाती रहीं कि उनकी मम्मी ये ना देखे।

करण ने प्रियंका के साथ कॉफी शॉट्स खेला। गेम के रूल सीधे से थे कि आपसे एक सवाल पूछा जाएगा और अगर जवाब हां है तो आप कॉफी शॉट पी जाएंगी और अगर जवाब ना है तो आप नहीं पिएंगी। बस फिर क्या था प्रियंका पीती गईं और पीती गईं।
करण के सवाल थे - क्या आपने लाइट ऑन करके सेक्स किया है, क्या आपने फोन सेक्स किया है, क्या ब्रेकअप के बाद बॉयफ्रेंड को किस किया है, क्या बाथरूम में किसी के साथ नहाई हैं और प्रियंका के सारे जवाब बस हां और हां ही थे।
[#Shock: कंगना रनौत ने किया खुलासा...ब्लू फिल्म करने को भी तैयार थीं!]
वैसे ये पहली बार नहीं है जब प्रियंका ने इतना खुलकर बातें की हों। इससे पहले भी प्रियंका चोपड़ा ने अपनी सुसाइड, शादी और बच्चों पर कुछ बोल्ड बयान दिए हैं -
देखिए गोल्डन ग्लोब में जब बिल्कुल सुनहरी सेक्सी गर्ल बनकर उतरीं प्रियंका चोपड़ा -


Click it and Unblock the Notifications