..................... Star-wives refuse to take sides in the Salman-SRK saga | गौरी अब भी सल्लू की फैमिली फ्रैंड - Hindi Filmibeat

गौरी अब भी सल्लू की फैमिली फ्रैंड

By Staff

Gauri Khan
शाहरुख खान और सलमान खान में भले ही जबरदस्त तू तू मैं मैं हुई हो और वे एक दूसरे को फूटी आंख देखना पसंद नहीं करते हों लेकिन फिल्म स्टार की पत्नियों को अपने पतियों के आपसी झगडे से कोई मतलब नहीं रहता और उनके संबंध आपस में अच्छे ही बने हुए हैं.

शाहरुख खान की पत्नी गौरी बालीवुड के कई स्टार पत्नियों की खास दोस्त है. हालांकि सलमान खान का विवाह नहीं हुआ है लेकिन गौरी की दोस्ती सलमान की दोनो भाभियों सीमा खान और मलैका खान के साथ है. सीमा जहां सोहेल खान की पत्नी हैं, वहीं मलैका अरबाज खान की पत्नी है.

गौरी खान की दोस्ती इसके अलावा संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर और चंकी पांडेय की पत्नी भावना पांडेय आदि से भी है. गौरी खान, मलैका, सीमा, भावना और महीप ने निर्णय किया है कि सलमान और शाहरुख के झगडे का असर वे अपने संबंधो पर नहीं पडने देंगे. इसके अलावा वे कोशिश करेंगी कि सलमान और शाहरुख के बीच चल रही आपसी कटुता मिट जाये.

गौरी खान जब शहर से बाहर जाती है तो अक्सर अपने बच्चों को सीमा के पास छोड कर जाती है. सीमा न सिर्फ सोहेल की पत्नी है बल्कि वह चंकी पांडेय़ पांडेय की भी भांजी है. इसके अलावा गौरी सीमा और महीप के व्यावसाय में भी सहायता करती है.

सलमान और शाहरुख क्या इन महिलाओं से कुछ सबक ले सकेंगे.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X