#Attention: एक रीमेक और एक साथ - सलमान , अक्षय, अजय और सनी देओल!
हॉलीवुड की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म का रीमेक होने जा रहा है और इसमें दिखने वाले हैं बॉलीवुड के सबसे बड़े एक्शन हीरो।
घबराईए मत फिलहाल तो ये सारी अटकलें हैं लेकिन अगर ये सच हो गईं तो शायद बॉलीवुड को पहली सुपरस्टार एक्शन फिल्म मिले। हालांकि कई बार ऐसी कोशिश की गई है तो दो एक्शन हीरो एक साथ आकर धमाका करें। लेकिन दो से ज़्यादा एक्शन हीरो थोड़ा मुश्किल है।
हालांकि फाइट क्लब नाम की एक फिल्म में ऐसी कोशिश की गई थी लेकिन फिल्म इतनी खराब थी कि किसी ने नहीं देखी। बहरहाल, हॉलीवुड की सबसे बड़ी एक्शन फिल्मों में से एक - द एक्सपैंडेबल्स के प्रोड्यूसर एवी लर्नर और जॉन थॉम्पसन ने ये खुशखबरी दी है।

दरअसल, हॉलीवुड में इस सीरीज़ से धूम मचाने के बाद अब वो बॉलीवुड में भी ये सीरीज़ लाना चाहते हैं। अब हॉलीवुड के सबसे बड़े एक्शन हीरो - सिल्वेस्टर स्टैलॉन, आर्नाल्ड श्वार्ज़ेनेगर, ब्रूस विलिस जैसे बड़े बड़े नाम इस फिल्म के लिए साथ आए थे।
[#Box Office: यहां 2016 की दूसरी सबसे बड़ी #Opener बनी ऐ दिल है मुश्किल!]
वहीं अब सनी देओल, सलमान खान, अक्षय कुमार और अजय देवगन को इसके बॉलीवुड रीमेक के लिए चुने जाने की संभावना से ही लोग उत्साहित हो गए हैं।
वैसे भी एक्शन फिल्में बॉलीवुड के लिए हमेशा से ही सुपरहिट फॉर्मूला रही हैं। ऐसा कभी नहीं हुआ कि कोई एक्शन हीरो हो और लोग उसके दीवाने ना हो गए हों।
[#Timing...तो 400 करोड़ के पार होती ये सनी देओल ब्लॉकबस्टर!]
और अगर याद नहीं तो हम किसलिए हैं, हम मिलवा देते हैं आपको बॉलीवुड के सबसे बड़े एक्शन हीरो से -


Click it and Unblock the Notifications
