'नौकरानी को शाइनी से प्यार था'
अपनी नौकरानी के बलात्कार के आरोप में 2 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेजे गए अभिनेता शाइनी आहूजा के मामले में एक नया मोड़ आ गया है। शाइनी की एक पुरानी नौकरानी ने चैनल 18 पर कहा है जिस नौकरानी ने शाइनी पर बलात्कार का आरोप लगाया है वह शाइनी से प्रेम करती है।
नौकरानी ने शाइनी का पक्ष लेते हुए कहा, '' में भैया को बहुत दिनों से जानती हूं वह ऐसा नही कर सकते है। '' इस बीच शाइनी की पत्नी अनुपम आहूजा जेल में उनसे मिलकर आई। अनुपम का कहना था कि शाइनी से मिलकर मुझे बहुत अच्छा लगा। वे मुझसे बहुत प्यार करते है मैं चाहती हूं कि वो जल्दी से घर आ जाए।
शाइनी की पुरानी नौकरानी के बायान से शाइनी के वकील को थोड़ी राहत मिल गई है जिससे उन्हें लगता है कि वे शाइनी को जमानत पर रिहा करवा सकेंगे। वही पीडि़त नौकरानी के पिता चाहते है कि शाइनी को अपने किए की सजा जल्द से जल्द मिल जाए।
अब सच्चाई क्या है यह तो समय आने पर ही पता चलेगा कि लेकिन शाइनी के चाहने वाले उनके साथ खड़े दिखाई दे रहे है।


Click it and Unblock the Notifications