Flashback: रणबीर के संगीत के लिए करीना ने बनाई थी चिकनी चमेली सहित कैटरीना कैफ के गानों की प्लेलिस्ट
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट, आखिरकार, 16 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधनेे जा रहे हैं। और पूरा परिवार उनकी शादी की तैयारियों में जुट गया है। पर करीना कपूर खान को रणबीर कपूर के संगीत के लिए अपनी पूरी प्लेलिस्ट बदलनी पड़ेगी। क्योंकि अब ये प्लेलिस्ट पुरानी हो चुकी है।
दरअसल, करीना कपूर खान ने रणबीर कपूर के संगीत की प्लेलिस्ट 2013 में ही बना ली थी। इस बात का खुलासा उन्होंने कॉफी विद करण के एक एपिसोड में किया था जहां वो रणबीर कपूर के साथ पहुंची थीं। इस दौरान, रणबीर कपूर, कैटरीना कैफ को डेट कर रहे थे।

करीना कपूर खान ने बताया कि रणबीर की शादी पर वो एक सोलो परफॉर्मेंस करने वाली हैं और उनकी प्लेलिस्ट में चिकनी चमेली और शीला की जवानी के साथ कैटरीना कैफ का हर फेमस गाना होगा। रणबीर ने कहा कि वो ये परफॉर्मेंस ज़रूर देखना चाहेंगे। बहरहाल, इसके बाद कॉफी विद करण के अगले सीज़न में ही करीना के जज़्बात बदल चुके थे।
अगले सीज़न में करीना कपूर खान से पूछा गया कि अगर वो कैटरीना और दीपिका के साथ एक लिफ्ट में फंस गईं तो क्या करेंगी। करीना कपूर खान का कहना था कि वो मर जाना पसंद करेंगी। क्योंकि एक तो वो प्रेगनेंट हैं, उसका स्ट्रेस है, ऊपर से रणबीर की दो एक्स गर्लफ्रेंड का स्ट्रेस वो नहीं झेल पाएंगी।
वैसे करीना कपूर खान के कई ऐसे बयान हैं जो उतने ही बिंदास हैं जितनी बेबाक बेबो खुद हैं।

मुझे गोलमाल ऑफर ही नहीं हुई
एक इंटरव्यू में रोहित शेट्टी ने कहा कि वो चाहते थे कि गोलमाल 4 में करीना ही हों लेकिन वो प्रेगनेंट थीं इसलिए उन्हें अप्रोच नहीं किया गया। इस पर करीना ने दो टूक जवाब दिया है कि मैं प्रेगनेंट हूं या नहीं हूं, इससे क्या फर्क पड़ता है। रोहित मेरे पास गोलमाल 4 का ऑफर लेकर आए ही नहीं।

हमेशा करूंगी एक्टिंग
उन्हें अपना काम बहुत ही ज़्यादा पसंद है और वो 80 साल तक यही करना चाहेंगी। उन्हें अपनी मां के पेट से ही एक्टिंग करनी थी और वो वही कर रही हैं।

काम बांटते चलो
मुझे बहुत अच्छा लगता है कि मैंने दूसरों को काम दिया है। जितनी फिल्में मैंने रिजेक्ट की है मैं उम्मीद करती हूं कि बाकी लोग उन्हें करके बड़े स्टार बन सकें।

मेरी बहन ने किया हो....मैं नहीं कर सकती
मेरी बहन ने डेविड धवन के साथ काम कर करके भले ही अपना करियर बनाया हो पर मैं बस अच्छे फिल्ममेकर के साथ काम करूंगी। मैं उस तरह की नहीं हूं जो कोई भी फिल्म कर ले।

मेरे हिसाब से चलो....
मैं शादीशुदा हूं और उसी के साथ काम करूंगी जो मेरे हिसाब से अपना शेड्यूल मैनेज करे। मैंने दिल धड़कने दो इसलिए नहीं की क्योंकि मैं अपने पति और परिवार से दूर तीन महीने क्रूज़ पर नहीं बिता सकती।

ओबामा तक मेरे चर्चे हैं..
सैफ और करीना की शादी की ही बात हर कोई करता है। हमें लगता है कि ओबामा को भी बस इसी बारे में बात करनी चाहिए। लोगों ने मेरी शादी के बारे में बात कर करके मुझे इरिटेट कर दिया है।

कन्फ्यूज़ आदमी है भंसाली
संजय लीला भंसाली कन्फ्यूज़्ड आदमी है। उसे पता नहीं है कि उसे क्या करना है। वो अपने वादे से भी मुकर जाता है। अगर मैं कल को बिल्कुल फ्लॉप भी हो जाउं तो भी उसके साथ काम ना करूं।

करिश्मा से बेहतर कोई नहीं
मैं बाकियों को पूरा सम्मान देते हुए यह कहना चाहती हूं कि करिश्मा से बेहतर, नॉन ग्लैमरस और बिना मेकअप का लुक कोई नहीं ले सकता।

फैशन से बहुत बड़ी है हीरोइन
मधुर भंडारकर मुझे हीरोइन में लेने के लिए उतावले थे। ये फैशन से बहुत बड़ी फिल्म है और केवल मेरे ही लिए लिखी गई थी।

मैं सलमान फैन नहीं हूं
मैं बिल्कुल भी सलमान फैन नहीं हूं। मैं उनको भी बताती हूं कि वो कितनी अजीब एक्टिंग करते हैं। एक इंटरव्यू में करीना कपूर खान ने बताया था कि बॉलीवुड के एक्टर्स के पास पैसा तो बहुत है लेकिन दिमाग है या नहीं इस पर उन्हें डाउट है।

माधुरी - श्रीदेवी कौन सा हिट थीं
मेरे लिए ये ज़्यादा मायने रखता है कि मैं टॉप पर हूं। माधुरी दीक्षित ने 9 फ्लॉप के बाद पहली हिट दी थी और श्रीदेवी ने तो अपने पूरे करियर में कोई ब्लॉकबस्टर दी ही नहीं।


Click it and Unblock the Notifications