अक्षय कुमार की ब्लॉकबस्टर एक्शन फिल्म, सीक्वल हो रही है तैयार- DHAMAKA
बैक टू बैक अक्षय कुमार की सीक्वल फिल्मों की खबर सामने आ रही है। अभी हेरा फेरी 3 की आधिकारिक घोषणा भी नहीं की गई है। इधर खबरें है कि निर्माता फिरोज़ नाडियाडवाला अक्षय कुमार- सुनील शेट्टी की सुपरहिट एक्शन- कॉमेडी फिल्म आवारा पागल दीवाना के सीक्वल पर भी काम कर रहे हैं। सूत्रों की मानें तो फिल्म में सुनील शेट्टी फाइनल हो चुके हैं, जबकि अक्षय कुमार से फिलहाल बात चल रही है।
आगे बढ़ गई ये बिग बजट फिल्म- अक्षय कुमार से नहीं करना है CLASH
यदि अक्षय कुमार इस फिल्म को हां कर देते हैं तो.. फिल्म 2019 के मध्य तक फ्लोर पर आ सकती है। फिल्म का पहला पार्ट जहां हॉलीवुड फिल्म की रीमेक थी.. वहीं कहा जा रहा है कि आवारा पागल दीवाना 2 बिल्कुल ओरिजनल स्क्रिप्ट पर बनाई जाएगी। फिल्म के स्क्रिप्ट पर 2018 के अंत तक काम खत्म हो जाएगा।

अक्षय कुमार के अलावा परेश रावल से भी संपर्क किया गया है। वहीं, काफी हद उम्मीद यह भी जताई जा रही है कि इस फिल्म के लिए अक्षय राज़ी नहीं होंगे.. क्योंकि वह बैक टू बैक कॉमेडी फिल्में नहीं करते हैं। लिहाजा, हॉउसफुल 4, हेरा फेरी 3 के बाद शायद ही अक्षय इस सीक्वल के लिए तैयार हों।
बहरहाल, यहां जानें किन किन फिल्मों से जुड़े हैं अक्षय कुमार-


Click it and Unblock the Notifications