बॉलीवुड की अगली ऐश्वर्या 'रणबीर'..

By Neha Nautiyal

56वें फिल्म फेयर समारोह में मेजबानों की भूमिका में बॉलीवुड के युवा कलाकार रणबीर कपूर और इमरान खान। वैसे दोनों की जुगलबंदी जगजाहिर है फिर चाहे तो 'कॉफी विद करन' हो या फिल्म फेयर। दोनों की जोड़ी ने समारोह में मौजूद दर्शकों का जमकर मनोरंजन किया।

स्टेज पर दोनों अभिनेता अलग-अलग फिल्मों के किरदारों की नकल कर रहे थे। लोगों की आखें तब रणबीर की तरफ चिपक गईं जब वो 'गुजारिश' के ऐशवर्या वाले किरदार में स्टेज पर पहुंचे। इमरान रितिक के लुक में थे और रणबीर को देख कर लोग हंस-हंस कर लोटपोट हो रहे थे।

रणबीर ने 'गुजारिश' में ऐश्वर्या की तरह लाल और काला गाउन पहना था, लाल लिप्सटिक लगाई थी और बालों में लाल फूल। सचमें रणबीर कपूर एकदम दूसरी ऐश्वर्या राय नजर आ रहे थे। यकीं ना हो तो इन तस्वीरों में खुद देख लीजिए...

हालांकि इस पूरे एक्ट के दौरान बच्चन परिवार के चेहरे से मुस्कान गायब थी। ऐसा लग रहा था उन्हें ऐश्वर्या नम्बर 2 पसंद नहीं आई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X