#Countdown: सलमान का सरप्राइज़ औऱ वरूण धवन का धमाका...एक साथ!
फिल्मफेयर अवार्ड्स 2017 में कितना धमाल होने वाला है, ये उसकी बैकस्टेज तस्वीरों से पता चल रहा है। सलमान खान सरप्राइज़ देने वाले हैं तो वरूण धवन धमाका ही करने वाले हैं।
फिल्मफेयर अवार्ड्स 2017 कुछ ही देऱ में अपना रंग जमाने वाले हैं लेकिन आज दिन भर जितनी तैयारी स्टार्स ने की है उसकी तस्वीरें देखकर तो ये तय है कि आज फिल्मफेयर में ज़बर्दस्त दिखने वाले स्टार्स एक शानदार शाम का इंतज़ाम करने वाले हैं।
सलमान खान शायद कोई सरप्राइज़ देने वाले हैं तो वरूण धवन भी एक धमाका करने वाले हैं। वहीं आलिया भट्ट और टाईगर श्रॉफ अकेले ही स्टेज संभालेंगे तो सुशांत सिंह राजपूत और जैकलीन फर्नांडीज़ एक साथ परफॉर्मेंस देकर आग लगाने वाले हैं।
वरूण धवन बदरीनाथ की दुल्हनिया के लिए अपने गाने तम्मा तम्मा लोगे पर परफॉर्म करने वाले हैं वहीं सलमान खान अपने ही गानों के मेडले पर डांस करेंगे।
सुशांत सिंह राजपूत और जैकलीन फर्नांडीज़ हम्मा हम्मा से स्टेज पर आग लगाएंगे। वहीं सोनाक्षी भी परफॉर्म करती दिखेंगी।


Click it and Unblock the Notifications