#Kundali: देखते रह जाएंगे शाहरूख - सलमान - आमिर....ये होगा बाज़ीगर!
62वां फिल्मफेयर अवार्ड जल्द ही अनाउंस होगा लेकिन उससे पहले फिल्मफेयर ने 2016 की बेस्ट फिल्मों को 10 कैटेगरी में बांट कर नॉमिनेट किया है। जानिए किसके जीतने की संभावना है सबसे ज़्यादा।
फिल्मफेयर अवार्ड 2017 के नॉमिनेशन आ चुके हैं और लोग इसे लेकर काफी तमाशा भी बना चुके हैं। लेकिन अब तो नॉमिनेशन हो चुके हैं और ये तय है कि विजेता इन्हीं में से कोई बनेगा। तो हमने भी निकाली है कुंडली कि कौन कौन हो सकता है जीत का प्रबल दावेदार और किस कारण से।
हालांकि इन नॉमिनेशन का फैन्स ने जमकर मज़ाक उड़ाया है। यहां तक कि ट्विटर पर तो हद ही हो गई। कुछ फैन्स ने शाहरूख - सलमान को SALE पर लगा दिया। लेकिन फिर भी सच्चाई यही है कि लोग इस अवार्ड शो को देखेंगे भी और तालियां भी बजाएंगे।

बहरहाल अब जब फिल्मफेयर का स्टेज सज चुका है और 14 जनवरी को ये तय हो जाएगा कि 2016 के बेस्ट लोग कौन थे तो हमने सोचा कि अच्छा या बुरा जो भी है, इतना खराब भी नहीं है। इसलिए कयास लगाना तो बनता है कि जीतेगा कौन।
तो देखिए फिल्मफेयर की वो लिस्ट जहां हमने लगाए हैं कयास कि किसके हाथ आएगी फिल्मफेयर 2017 की ट्रॉफी -


Click it and Unblock the Notifications