जैकी जैकी करतीं जैकलीन

इन दिनों दोनों को हर जगह साथ-साथ देखा जा रहा है। श्रीलंकाई ब्यूटी जैकलन का नाम अभी तक रितेश देशमुख से ही जुड़ रहा था। लेकिन हाल ही में उन्हें मुंबई के पाली हिल स्थित ओलिव बार में बेहद नजदीकियां बढ़ाते देखा गया तो मीडिया में यह खबर फैल गयी। कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दरअसल, यहां इन दोनों को एक दूसरे के साथ लिपलॉक करते देखा गया है।
सूत्र के मुताबिक जैकलीन शुरुआत में थोड़ी असहज लग रही थी, मगर ड्रिंक्स लेने के बाद यह जोड़ा जैसे एक दूसरे में पूरी तरह खो गया। इन दोनों का रोमांस रात दो बजे तक पूरे शबाब पर रहा और इसके बाद जैकी जैकलीन को अपनी एसयूवी गाड़ी में लांग ड्राइव के लिए भी लेकर गये। दोनों ने रात भर मस्ती की।


Click it and Unblock the Notifications