Fighter- 120 घंटों में शूट होगा फाइटर का क्लाइमैक्स, हिंदी सिनेमा के इतिहास में नहीं हुआ ऐसा एक्शन!

 hrithik roshan

सिद्धार्थ आनंद को लेकर मशहूर है कि वो जब भी किसी फिल्म को हाथ लगाते हैं तो वो धमाकेदार हो जाती है। उनका एक्शन काफी मशहूर है और इस वक्त वो फिल्म फाइटर को लेकर खबरों का हिस्सा हैं। सुपरस्टार ऋतिक रोशन के साथ सिद्धार्थ आनंद अपने आगामी प्रोजेक्ट फाइटर के लिए फिर से टीम बनाने के लिए तैयार हैं।

दोनों ने पहले बेहद सफल एक्शन फिल्म बैंग बैंग और वॉर में काम किया है। दरअसल, ऋतिक और सिद्धार्थ ने आने वाली फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है। इस साल की शुरुआत में, ऋतिक ने अपने सत्यापित सोशल मीडिया हैंडल पर हैदराबाद शेड्यूल रैप की घोषणा की थी।

लेकिन हालिया रिपोर्ट्स में फिल्म के क्लाइमैक्स के लिए जो खबरें आ रही हैं वो हिलाने वाली हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म का क्लाइमैक्स इतना ताबड़तोड़ होने वाला है जो कि पहले कभी नहीं देखा गया है।

जी हां, इस क्लाइमैक्स को करीब 120 घंटों में शूट किया जाना है और ये 25 मिनट लंबा होगा। ऐसा कहा जा रहा है कि इतना धमाकेदार एक्शन पहले कभी हिंदी सिनेमा में देखने को नहीं मिला है। फाइटर के लिए वीएफएक्स को लेकर खबर है कि इसको डीएनईजी के द्वारा बनाया जा रहा है जिसको पहले ऑस्कर मिल चुका है।

इससे इतना तो तय है कि फिल्म कमाल का काम करने वाली है और लोगों को थिएटर में अलग तरह का अनुभव मिलने वाला है। ऋतिक रोशन वैसे भी एक तगड़े एक्शन स्टार हैं और उनके लड़ते देखना एक अलग ही आनंद की अनुभूति देता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X