शाहरूख से डर गये हैं सलमान-अजय
इसलिए वो अजय देवगन का साथ दे रहे हैं क्योंकि अजय की कॉमेडी फिल्म सन ऑफ सरदार उसी दिन प्रदर्शित हो रही है जिस दिन शाहरूख की फिल्म जब तक है जान रिलीज हो रही है लेकिन सोचने वाली बात यह है कि आखिर अजय और सलमान, शाहरूख की फिल्म से डर क्यों रहे हैं? क्या इसका मतलब यह है कि दोनों ही कलाकारों ने मान लिया है कि शाहरूख की जब तक है जान, अजय देवगन की फिल्म सन ऑफ सरदार से बहुत अच्छी है और वो हिट हो जायेगी।
इसलिए दोनों शाहरूख की फिल्म के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं क्योंकि यशराज औऱ शाहरूख की फिल्म तो हमेशा ही दिवाली पर रिलीज होती है इसलिए अगर इस बार भी रिलीज हो रही है तो कोई नयी बात नहीं है लेकिन जिस तरह से अजय देवगन अपनी और शाहरूख की फिल्म पर रियेक्ट कर रहे हैं उससे तो यही लगता है कि उन्हें यह लगता है कि उनकी सन ऑफ सरदार, जब तक है जान के आगे टिक नहीं पायेगी अगर दूसरे शब्दों में कहे तो शाहरूख से डर गये हैं सलमान-अजय।


Click it and Unblock the Notifications
