जी बडे भाई साहब
अपने ज़माने में विवादों में घिरी फिल्म “ज़ांबाज" में भाइयों के रूप में नज़र आ चुके फिरोज़ खान तथा अनिल कपूर, करीब इक्कीस साल बाद एक बार फिर अनीस बज़्मी की फिल्म “वेलकम" के माध्यम से रूपहले पर्दे पर एक साथ नज़र आने वाले है.
एक बार फिर साथ काम करके दोनों को अपने पूराने दिन याद आ गए. अनिल कपूर ने खुश होते हुए कहा “उस फिल्म में भी फिरोज़ मेरे बडे भाई बनें थे और इस फिल्म में भी वे मेरे बडे भाई की भूमिका निभा रहे हैं.
अपने कॉमिक व्यक्तित्व के लिए फेमस फिरोज़ खान पहली बार फिल्म “वेलकम" में कॉमेडी करते नज़र आने वाले हैं. इस फिल्म में अनिल कपूर और फिरोज़ खान कॉमिक डॉन भाइयों के रूप में दर्शकों के सामने आएंगे.
यानी कि फिल्म “नो इंट्री" में जिस तरह फरदीन खान, अनिल कपूर को “जी बडे भाई साहब" कहते नज़र आ रहे थे ठीक उसी तरह फिल्म “वेलकम" में अनिल कपूर यह संवाद कहते नज़र आ सकते हैं. फर्क सिर्फ इतना होगा कि वे यह वाक्य फरदेएन को नहीं उनके पिता को कहेंगे.


Click it and Unblock the Notifications