OUCH.. इस 'खान' ने कर दिया ऋतिक रोशन को REPLACE.. ब्लॉकबस्टर प्रोजेक्ट!
काफी समय से यह अफवाह थी कि ऋतिक रोशन जोया अख्तर की फिल्म में नजर आने वाले हैं। फैंस इस खबर को लेकर काफी उत्साहित भी थे.. आखिर ऋतिक जोया के साथ 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' जैसी फिल्म दे चुके हैं।
लेकिन ताजा खबरों की मानें तो अब इस फिल्म में ऋतिक रोशन की जगह फवाद खान नजर आने वाले हैं। हम्म.. बता दें, इस फिल्म में पहले से ही रणवीर सिंह फाइनल हैं।
4 ब्लॉकबस्टर हैं तो क्या.. 'यह मेरे करियर की BEST फिल्म होगी....'
दरअसल, ऋतिक रोशन कहानी पसंद आने के बावजूद इस फिल्म के लिए ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखा रहे थे। सूत्रों की मानें तो ऋतिक फिलहाल दो हीरो वाली फिल्म नहीं करना चाहते।
लिहाजा, जोया ने फवाद खान को अप्रोच किया है। जोया को कपूर एंड सन्स में फवाद का काम काफी पसंद आया था। कोई शक नहीं कि फवाद खान फिलहाल बॉलीवुड डाइरेक्टर्स की पहली पसंद बने हुए हैं।
यहां देंखे फवाद खान की तस्वीरें-


Click it and Unblock the Notifications


