Oooo..अनुष्का शर्मा के बॉयफ्रैंड बनेंगे फवाद खान!
[गपशप] क्या इस खबर से विराट कोहली को डरने की जरूरत है? जी नहीं.. इससे पहले की आप कंफ्यूज हो जाएं, आपको बता दें कि फवाद खान अनुष्का शर्मा के बॉयफ्रैंड विराट कोहली का ही किरदार निभाने वाले हैं। हालांकि, इस खबर की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन सूत्र इस ओर इशारा कर रहे हैं।

जैसा कि हम सभी जानते हैं, इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी पर एक बॉयोपिक बनने वाली है। इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत धोनी का किरदार निभा रहे हैं। जबकि उप-कप्तान विराट कोहली के लिए फवाद खान को लॉक किए जाने की बात कही जा रही है।
फिल्म 'खूबसूरत' के साथ बॉलीवुड में एंट्री मारने वाले फवाद खान अपने लुक को काफी भारत में काफी पॉपुलर हैं। या यूं कह लें कि अपनी पहली फिल्म से ही फवाद खान की फीमेल फैन फॉलोइंग जबरदस्त हो गई है। लिहाजा, विराट कोहली के किरदार के लिए फवाद से बेहतर नाम कोई नहीं हो सकता। हालांकि अपनी फिल्म में शांत किरदार के बाद फवाद के लिए विराट जैसा एग्रसिव किरदार निभाना भी टास्क हो सकता है।
पढ़ें- विराट पर मजाक अनुष्का को नहीं लगा अच्छा, सलमान को किया इग्नोर!
बहरहाल, उम्मीद कर सकते हैं कि जल्द ही फवाद के नाम को विराट कोहली के किरदान के लिए लॉक कर दिया जाए। वहीं, यह देखना भी दिलचस्प होगा कि क्या फिल्म में फिर अनुष्का शर्मा को भी शामिल किया जाएगा। अनुष्का के लिए यह काफी आसान भी हो जाएगा, क्योंकि रियल लाइफ को रील पर उतारना शायद उनके लिए आसान हो।
नीरज पांडे के निर्देशन में बन रही फिल्म 'एम एस धोनी- दि एनटोल्ट स्टोरी' इस साल 22 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है।
विशेष नोट- फिल्म जगत से जुड़ी गॉसिप और अन्य रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications

