ATTENTION सलमान....ये ब्रांड न्यू खान और कैटरीना कैफ करेंगे तहलका!
अगर गपशप गली की मानें तो फवाद खान और कैटरीना कैफ धर्मा प्रोडक्शन्स की अगली फिल्म में एक साथ दिख सकते हैं। फवाद खान धर्मा प्रोडक्शन्स के फेवरिट बन चुके हैं। धमाकेदार एक्टर के साथ सुपर चार्मिंग लुक्स बहुत ही कम लोगों में मिलता है।
और इसलिए फवाद खान धर्मा के कई प्रोजेक्ट्स में दिखाई देने वाले हैं। हाल ही में उनसे पूछा गया दोस्ताना 2 के बारे में और फवाद खान का कहना था कि वो बेशक ऐसी फिल्म में काम करना चाहेंगे।
[कैटरीना के घर नशे में पहुंचे सलमान और किया तमाशा]
वहीं ताज़ा खबरों की मानें तो कैटरीना कैफ को धर्मा प्रोडक्शन्स के ऑफिस में दोस्ताना डायरेक्टर तरूण मनसुखानी के साथ देखा गया। अब ऐसे में क्या दोस्ताना 2 पर काम शुरू हो चुका है, इस पर अटकलें लगनी शुरू हो गई हैं।
खबर थी कि तरूण मनसुखानी दोस्ताना के बाद फिल्म का सीक्वल प्लान कर रहे थे लेकिन उनके और करण जौहर के बीच फिल्म की कहानी को लेकर थोड़ी अनबन थी और फिल्म डिब्बा बंद हो गई।
लेकिन शायद इस पर दोबारा काम शुरू हो चुका है। मिलिए बॉलीवुड की आने वाली हटके जो़ड़ियों से -


Click it and Unblock the Notifications

