BLOCKBUSTER: सलमान खान के साथ जुड़ेंगे ये 'सुपरहॉट' KHAN.. होगा धमाका!
सलमान खान प्रोडक्शन की तीसरी फिल्म 'जुगलबंदी' काफी समय से सुर्खियां बटोर रही है। खासकर अपने कास्ट को लेकर.. पहले इस फिल्म से अमिताभ बच्चन, फिर अनिल कपूर का नाम जोड़ा गया। फाइनली इस फिल्म के लिए सैफ अली खान को लॉक किया गया।
लेकिन बता दें, सैफ भी नहीं बल्कि सलमान खान की इस फिल्म के हीरो होंगे पाकिस्तान से बॉलीवुड आए सुपरहॉट फवाद खान। जी हां, ताजा खबरों की मानें तो सैफ अली खान ने इस फिल्म को टाटा बॉय बॉय कर दिया है।
REVEALED: यूं बने सलमान खान बॉलीवुड के 'सुल्तान'.. बस अचानक ही!
सलमान खान प्रोडक्शन की यह फिल्म म्यूजिकल होगी। फिल्म में काफी गाने होंगे। सूत्रों की मानें तो फिल्म में फवाद म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े एक कलाकार की भूमिका में नजर आएंगे। जो लंदन में रहता है। जबकि अनिल कपूर होंगे म्यूजिक टीचर.. उनके दोस्ती और ईगो क्लैश की कहानी है जुगलबंदी..
कोई शक नहीं कि फवाद खान को इस तरह के किरदार में देखना दिलचस्प होगा। फिलहाल फिल्म से जुड़ी और खबरों का है इंतजार..
यहां देंखे फवाद खान की तस्वीरें-


Click it and Unblock the Notifications













