..................... Fawad Khan can be next Shahrukh Khan - Hindi Filmibeat

यशराज का सहारा.. ये KHAN बनेंगे अगले शाहरूख!

[गपशप] यदि यह कहा जाए कि फवाद खान बॉलीवुड के नए सेंसेशन हैं, तो यह गलत नहीं होगा। इस पाकिस्तानी एक्टर को भारत के सिनेमाप्रेमियों ने जितने प्यार से स्वीकार किया है, उतना शायद ही किसी को मिला हो, वह भी इतने कम वक्त में।

लाखों दिलों की धड़कन फवाद खान को लेकर ताजा खबर यह है कि यशराज बैनर ने उन्हें अपनी तीन फिल्मों के लिए साइन किया है। हालांकि अभी तक इस खबर की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन लग रहा है कि यशराज के लिए फवाद नए 'हीरो' हैं, जिनके लिए निर्माता इंतजार तक करने को तैयार हैं। बता दें, कुछ समय पहले तक यह जगह सिर्फ शाहरूख खान के लिए रिजर्व थी।

खबरों की मानें तो, अगले साल फवाद यशराज की एक फिल्म में करीना कपूर के साथ नजर आ सकते हैं। फिलहाल, वे सोनम के साथ 'बैटल ऑफ बिट्टोरा' की शूटिंग कर रहे हैं। वहीं, सोहेल खान की अगली फिल्म 'माई पंजाबी निकाह' के लिए फवाद फाइनल हो चुके हैं।

CONFIRM: करण जौहर की अगली फिल्म है 'कपूर एंड सन्स'

इसके साथ ही करण जौहर की फिल्म 'कपूर एंड सन्स' में फवाद को आलिया भट्ट के अपोजिट कास्ट किया गया है। हम्मम.. यह सब देखकर तो यही लगता है कि रोमांटिक छवि वाले इस हीरो को जल्द ही टॉप की पोजिशन होसिल होने वाली है। गुड लक फवाद खान..

विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X