#Fatafat: एक खान धमकी...और बन गई दूसरी सुलतान...जीतेंगे ये नए सलमान!

खबर थी कि फातिमा सना शेख ने आमिर खान स्टारर ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के लिए स्क्रीन टेस्ट दिया है लेकिन अब ये तय माना जा रहा है कि उनकी एंट्री फिल्म में हो चुकी है। बस आधिकारिक घोषणा की देर है!

फातिमा सना शेख तो सबको याद ही होंगी? आमिर खान की दंगल वाली बिटिया। हाल ही में उनकी एक तस्वीर काफी वायरल हुई जिसे आमिर खान की अगली फिल्म ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के लुक टेस्ट की तस्वीर माना गया।

लेकिन अब आपको सुनाते हैं एकदम चटपटी खबर! दरअसल, ट्रेड पंडितों ने नाम ना लेने की शर्त पर ये कुबूल कर लिया है कि ये लुक टेस्ट केवल बहकावा है। दरअसल, फातिमा सना शेख ही आमिर खान की फिल्म की हीरोइन हैं और इस पर मुहर लग चुकी है।

fatima-sana-sheikh-finalised-for-thugs-of-hindostaan

दरअसल, काफी समय से चर्चा है कि आमिर खान और आदित्य चोपड़ा के बीच फिल्म की हीरोइन को लेकर काफी खींचातानी हो रही है। ठीक ऐसी ही खींचातानी सुलतान के वक्त भी फिल्म की हीरोइन को लेकर हुई थी। उस दौरान सलमान हारे थे, और इस बार के सलमान हैं आमिर खान!

आदित्य फिल्म में अनुष्का को चाहते थे और सलमान खान कृति सैनन पर फुलटू फिदा थे। इतना फिदा आजतक वो किसी पर नहीं हुए भले ही इन 9 हीरोइनों पर उनकी पूरी नज़र हो तब भी।

बहरहाल, बात अगर आमिर की फिल्म की करें तो आदित्य चोपड़ा इस बात से बिल्कुल सहमत नहीं है कि बेटी बनने के बाद, फातिमा आमिर की हीरोेइन बनकर फिल्म में अच्छी लग पाएंगी। वो भी तब जब दंगल लोगों के दिलोदिमाग पर छपी है।

वहीं आमिर खान फातिमा के अलावा और किसी भी हीरोइन को लेने के लिए तैयार नहीं है। वैसे ठग्स ऑफ हिंदुस्तान की हीरोइनों के लिए किस किस का चक्कर लगा जान लीजिए -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X