Shhh: 2018 में एक ही फिल्म में दो दो खान....ब्लॉकबस्टर तैयारी
2018 में धमाका होगा वो भी ब्लॉकबस्टर। एक ही फिल्म में एक नहीं, दो दो खान के दर्शन होंगे। अब इससे पहले कि आप ज़्यादा कुछ सोचें, एक खान होगा ओरिजिनल और सेकंड होगा कॉपी। दरअसल, ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के लिए फातिमा सना शेख भी एकदम आमिर खान की कॉपी बन चुकी हैं।

खबरों की मानें तो फातिमा सना शेख अपने दंगल गुरू की तरह परफेक्ट होना चाहती हैं। इसलिए उन्होंने आमिर खान से टिप्स लेते हुए, हर चीज़ की तह तक जाने की आदत, अपने रोल की तैयारी में शुमार कर लिया है।
अब इसलिए आजकल फातिमा सना शेख, तलवार बाज़ी सीख रही हैं। वैसे तो ठग्स ऑफ हिंदुस्तान में दो हीरोइनें हैं लेकिन फातिमा सना शेख पहली लीड हैं जबकि कैटरीना कैफ फिल्म मेें एक छोटी भूमिका में नज़र आएंगी।
इसलिए ज़ाहिर सी बात है कि फातिमा पर काफी प्रेशर है, खासतौर से इसलिए क्योंकि आमिर खान और कैटरीना कैफ की जोड़ी को लोगों ने धूम 3 में काफी पसंद किया।
अब देखना ये है कि फातिमा का ये परफेक्शन फीवर, उन्हें बॉलीवुड में कितना दूर लेके जाता है।


Click it and Unblock the Notifications