शाहरूख खान की आमिर खान वाली फिल्म में हुई फातिमा सना शेख की एंट्री, सैल्यूट की कास्टिंग
शाहरूख खान ने हाल ही में आमिर खान को धन्यवाद दिया था उन्हें सैल्यूट जैसी फिल्म करने का मौका देने के लिए। खबर है कि फिल्म के लिए हीरोइन की तलाश तेज़ी से की जा रही थी और ये तलाश आकर रूकी है फातिमा सना शेख पर। फातिमा इस फिल्म में शाहरूख के अपोज़िट दिखाई दे सकती हैं।
पहले फिल्म की शूटिंग मई और भूमि पेडनेकर, शाहरूख की हीरोइन थी। लेकिन ज़ीरो फ्लॉप होने के बाद फिल्म की शूटिंग फरवरी से ही शुरू हो रही है और डेट्स ना होने की वजह से भूमि पेडनेकर को फिल्म छोड़ना पड़ा और फिल्म में हुई दंगल फेम फातिमा सना शेख की एंट्री। फातिमा काफी समय से बॉलीवुड में सक्रिय हैं।

फातिमा ने अपना डेब्यू आकाशवाणी से किया था। दिलचस्प ये है कि इस फिल्म से पहले आमिर खान जुड़े थे और अब फिल्म से फातिमा सना शेख का नाम जुड़ गया है। आमिर और फातिमा का नाम तो वैसे भी साथ में जुड़ा ही रहता है। अब इस फिल्म को फातिमा के हिस्से आने में आमिर खान का नाम लग रहा है।
आमिर खान पहले इस फिल्म के अभिनेता थे और प्रियंका चोपड़ा हीरोइन। लेकिन दोनों ने अपने अपने निजी कारणों से फिल्म छोड़ दी।


Click it and Unblock the Notifications











