#Shaandaar: अब पीके पार्ट 2 तो बन कर ही रहेगी!
आमिर खान की ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के लिए फातिमा सना शेख फाइनल हो चुकी हैं। लेकिन इस फिल्म के लिए फातिमा सना शेख को एक और शानदार फिल्म रिजेक्ट कर दी है। अब देखना है कि उनके हित में ये फैसला था या नहीं।
अब इसे कहते हैं इंसाफ। पीके तो सबको याद ही होगी, जहां जग्गू अनुष्का शर्मा ने पीके के प्यार को इग्नोर कर के अपने प्यार सरफराज़ को अपनाया था।
फिल्म में पीके बने थे आमिर खान और सरफराज़ थे सुशांत सिंह राजपूत। लेकिन अब हिसाब बराबर करने का टाइम आ गया है। अब पीके को सरफराज़ का प्यार मिल जाएगा और सरफराज़ चंदा मामा पर जाने के सपने ही देखते रह जाएगा।

दरअसल, सरफराज़ यानि सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म चंदा मामा दूर के, आमिर खान की दंगल फातिमा सना शेख ने रिजेक्ट कर दी और कारण था आमिर की फिल्म ठग्स ऑफ हिंदुस्तान।
फातिमा सना शेख ने दंगल में गीता फोगाट के किरदार से डेब्यू किया था और उन्हें फिल्म के लिए काफी तारीफें मिलीं। अब वो आमिर खान की ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के लिए चुन ली गई हैं। और इसके लिए फातिमा ने चंदा मामा दूर के रिजेक्ट कर दी।
हालांकि खबर थी कि चंदा मामा दूर के, पहले दिशा पटानी को भी ऑफर की गई थी लेकिन फिल्म में हीरोइन के करने के लिए ज़्यादा कुछ नहीं था इसलिए फिल्म को दिशा ने रिजेक्ट कर दिया था।
फिलहाल तो फिल्म में कोई हीरोइन नहीं फाइनल की गई है लेकिन कृति सैनन का नाम सबसे ऊपर चल रहा है। देखना है कि कौन फाइनल होता है। पर ये तो हुई 2018 की फिल्मों की बातें।
जबकि 2017 में अभी 40 धमाके होने बाकी हैं -


Click it and Unblock the Notifications